
फिर डाल डाल पर सोने की,
चिड़िया ओ बाबा चहके,
मेरा देश फूल सा महके,
तर्ज – जहाँ डाल डाल पर।
हे अजर अमर अविनाशी बाबा,
लीले चढ़कर आओ,
जिस ज्ञान को हम सब भूल गए,
वो ज्ञान हमें सिखलाओ,
फिर भारत बन कर जगतगुरु,
सारी दुनिया में चमके,
जो दानव बनकर घूम रहे,
उन सबको मार गिराओ,
उठाओ धनुष खेंचो कमान,
अब अपना बाण चलाओ,
कोई भी दानव तीर से तेरे,
जा ना पाए बचके,
इतनी शक्ति दो श्याम हमें,
की मान ले ये जग सारा,
भारत वासी खुशहाल रहें,
लहराए तिरंगा प्यारा,
करे दास ‘अजय’ यह विनती,
तेरे चरणों में सर धरके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




