
मेरा श्याम इतना बड़ा है दयालु
मेरा श्याम इतना बड़ा है दयालु,
दुखी अपने भक्तो को होने ना देता।।
मजधार में हो जो नैया भगत की,
बनकर के माझी खुद ये खड़ा है,
चाहे लाख तूफ़ां हो चले गम की आंधी,
सबसे लड़ा है सबसे लड़ा है,
डूबने ना देता अपने भगत को,
बाहें फैलाकर खुद थाम लेता,
कई बार इसने निज धाम छोड़ा,
भक्तो की खातिर नंगे पाँव दौड़ा,
टूटने ना पाए आशा भगत की,
कभी दिल न तोड़ा कभी दिल न तोड़ा,
सदा संग रहता है अपने भगत के,
की आँखों से ओझल ये होने ना देता,
भगत के बिना मैं भगवान कैसा,
राधा के बिन आधा लगे श्याम जैसा,
ह्रदय पटल पर रखु भगत को,
मुकुट पे सजाऊँ मोर पंख जैसा,
कहे ‘राजा’ ऐसा दूसरा ना कोई,
भक्तों की सारी व्यथा हर लेता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

