
मेरा श्याम धणी रखवाला मेरी लाज बचाने वाला
मेरा श्याम धणी रखवाला,
मेरी लाज बचाने वाला,
पग पग पर मेरा साथ निभाए,
बाबा खाटु वाला रे,
तर्ज – बड़ी देर भई नंदलाला।
खाटु में है मंदिर इनका,
महिमा जग से न्यारी है,
लखदातार कहाता है ये,
कलयुग का अवतारी है,
कभी किसी को अपने दर से,
खाली हाथ ना टाला रे,
मेरा श्यामधणी रखवाला,
इस कलयुग में श्याम के जैसा,
कोई नजर नहीं आता है,
अपने भक्तो,
अपने भक्तो की खातिर नित,
नए ये खेल रचाता है,
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे,
उसका संकट टाला रे,
कण कण में है वास इन्ही का,
घट घट के ये बसैया है,
त्रेता युग के राम यही और,
द्वापर युग के कन्हैया है,
इस युग में कहलाए ये,
जबसे इनका साथ मिला है,
खुशियां ही खुशियां छाई है,
मेरे इस सुने जीवन में,
गूंज उठी शहनाई है,
जपता हूँ मैं ‘शर्मा’ अब तो,
इन्हे के नाम की माला रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

