
मेरा श्याम सालोना है
तर्ज़ : होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो
मैं गर्व से कहता हूं,
मेरा श्याम सालोना है,
इनके ही लिए दिल मे,
भावो को सजोना है,
भावो का भूखा है,
कुछ और ना भाता है,
प्रेमी के आसू से,
ये प्यास बुझाता है,
नखरे इसके न्यारे,
बड़ा नाजुक छोना है,
जब श्याम हसाता है,
मैं खुल के हस पाता,
भावो में रुलाता है,
रोने का मजा आता,
मेरा दिल इस दिलबर के,
हाथो का खिलौना है,
इसको खुश रखने की,
में कोशिश करता हूं,
ये रूठ ना जाए कही,
इस बात से डरता हूं,
बिन्नु ये ध्यान रहे,
इनको नही खोना है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

