
मेरा श्याम है
वो कौन है जिसने, हम को दी पहचान है
कोई और नहीं वो, खाटू वाला श्याम है
जिसकी रहमत से, होता हर इक क़ाम है
मेरा श्याम है,,, मेरा श्याम है,,,
हर चाहत पूरी कर दी,
दिल की आवाज़ को सुनकर
फूलों की सेज सजा दी,
राहों से काँटे चुनकर
ये किसकी कृपा से,
हर सुख हर आराम है
मुझे याद है बीते दिन वो,
जब खुशियां थी ओझल सी
हर दिन था दुख से मिलना,
हर घड़िया थी मुश्किल सी
फिर किसने आकर,
उनको दिया विराम है
कंकर को मोती कर दे,
पत्थर में फ़ूल खिलाए
इस ज़ग में एक ही है जो,
मिट्टी में नाव चलाए
वो कौन है जो गिरते को,
लेता थाम है
हमने तो वो भी पाया,
जो ना था हमारे हक़ में
"सोनू" का नाम लिखा है,
तुमने ही आज फ़लक में
*ये किसकी बदोलत,
चेहरे पर मुस्कान है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

