
श्यामा आप बसों वृन्दावन में,
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में,
श्यामा रस्ते में बाग़ बना जाना,
फुल तोडूंगी अकेली जल्दी आ जाना,
श्यामा......
श्यामा रस्ते में कुआ खुदवा जाना,
नीर भरूंगी अकेली जल्दी आ जाना,
श्यामा रस्ते में मंदिर बना जाना,
पूजा करुँगी अकेली जल्दी आ जाना,
श्यामा रस्ते में गीता रखवा जाना,
गीता पढूंगी अकेली जल्दी आ जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

