
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे दे
Meri Karunaamayi Sarakaar Pata Nahiin Kya De De lyrics
मेरी करुणामयी सरकार पता नहीं क्या दे दे
क्या दे दे भई, क्या दे दे
जग से आशा छोड़ दे भैया,
श्यामा से आशा जोड़ ले भैया ।
तेरे भर देगी भण्डार,
पता नहीं क्या दे दे ॥
मांगे से तुम क्या पाओगे,
बिन मांगे सब पा जाओगे ॥
यह सच्ची साहूकार,
वृन्दावन में बांके बिहारी,
बरसाने में श्यामा प्यारी ।
यह मेरे जीवन प्राणाधार,
बाँध के गठड़ी, चल बरसाने,
राधा रानी के दर्शन पाने ।
तुझे करदे भाव से पार,
सारे जग की भाग्य विधाता
रखती है हर एक का खाता ।
मेरी श्याम लख दातार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
