
मेरी चिंता करने वाला
मेरी चिंता करने वाला,
चिंता करने वाला,
मेरी विपदा हरने वाला,
विपदा हरने वाला,
श्याम है, श्याम है,
जब जब मेरा मन घबराया,
तूने ही आके बाबा, धीर बँधाया,
दयालु बड़ा ही खाटू वाला,
हाथ मेरे सर पे है फिराया,
मेरी बिगड़ी बनाने वाला,
संकट हरने वाला,
जरूरत पड़ी तो,
किसी को ना पाया,
हारे का सहारा बन,
बाबा तू आया,
पिता की तरह तूने,
मुझको है पाला,
रोता था जब जब,
तूने ही हँसाया,
मुझको अपना समझने वाला,
पल पल रक्षा करने वाला,
कलयुग का तू, देव बड़ा है,
मेरी हर मुसीबत में, श्याम खड़ा है,
विश्वास से ही, श्याम मिलता है,
अब तो सुबोध तेरी, शरण पड़ा है,
मेरी लाज बचाने वाला,
नैया पार लगाने वाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


