
मेरी छोटी मालन,
कलियां लइयो नदन वन से,
नदन वन से हो सहस वन से,
अस्सी कोश वन भीकम उजाड़,
अरे जहां माई दुर्गा लगा दई फुलवार,
सोने की कलसिया मैया दईयो गढवाए,
अरे फुलवा सींचन मालन बेटी जाए,
फुलवा को सींचत मैया हो गई शाम,
अरे रात बसेरा माई दुर्गा के पास,
सोने की खुरपिया मैया दईयो गढ़वाए,
अरे फुलवा तोड़न मालन बेटी जाए,
सोने की टोकरिया मैया दईयो गढवाए,
अरे फुलवा चुनन मेरी मालन बेटी जाए,
फुलवा के बीनत मैया हो गई शाम,
सुमर सुमर मैया तेरे जस गाए,
भोर रहे चरण चितलाए,
जय जय बोलो मेरी आदि भवानी,
जय बोलो हिंगलाज,
प्रेषक – अनिल सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



