
मेरी डारी रे मटकिया फोड
मेरी डारी रे मटकिया फोड यशोदा तेरे लाला ने,
रोके राह करे बरजोरी मटकी मेरी फोडी,
मेरी उंगली दई मरोड यशोदा तेरे लाला ने,
मेरी डारी.......
सिर पर मेरे दही की मटकी चुनर मेरी झटकी,
मोको डारी के पकड झट जोर यशोदा तेरे लाला ने,
बैठो श्याम कदम के छैया पकड़ी मोरी बैया,
मेरी चुड़ी दई उसने तोड यशोदा तेरे लाला ने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
