
मेरी नैया को तू संभाल सांवरे,
कहीं डूब ना जाए मजधार सांवरे,
नईया को तू संभाल सांवरे,
मेरी नईया को तू संभाल सांवरे।।
तर्ज – पलकों का घर तैयार।
चलते चलते हार गया मैं,
अब तो दे दे सहारा,
आस लगा बैठा हूँ तुमसे,
दिल से तुझे पुकारा,
अब आके उठा ले पतवार सांवरे,
सुना है जग वालो से तू,
हारे का साथ निभाता,
गले लगाकर हर गिरते को,
माँ का वचन निभाता,
अब मेरी भी सुनले पुकार सांवरे,
तेरे रहते श्याम प्रभु जो,
डूबी नैया मेरी,
मेरा तो कुछ ना बिगड़ेगा,
लाज जाएगी तेरी,
क्या होगी मंजूर मेरी हार सांवरे,
‘गुड़िया’ की अर्जी पे बाबा,
गौर जरा तुम करना,
बनकर साथी इस बेटी के,
साथ सदा तुम रहना,
तेरा साथ रहेगा मेरे साथ सांवरे,
गायक – विनोद जी शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





