
लाल लाल चूड़ियां लाल चुनरिया,
मेरी भोली मैया आना हमारी नगरिया.....
नीला पीला हरा रंग मां को नहीं भाए रे,
लाल रंग मैया जी के मन को लुभाय रे,
हीरा मोती जड़ी मां की दमके चुनरिया,
मेरी भोली मैया आना हमरी नगरिया.....
भक्ति भावना ही लगे मैया जी को प्यारी रे,
मैया की सुहानी छवि जग से निराली रे,
करती है करूना कि सब पर नजरिया,
सदा रहे मैया जी के दर से लिपट के,
जाएं भी तो कहां जाएं मैया जी से हटके,
मोहनी सुरतिया प्यारी प्यारी अखियां,
मांग लो रे मैया जी से प्रेम का खजाना,
मैया जी के चरणों में मन को लगाना,
लेगी मैया जी तो आके सबकी खबरिया,
हाथों में मेहंदी लागे मैया जी के प्यारी,
प्यारी प्यारी अखियां काजल से कजरारी,
कानों में झूमर माथे पर बिंदिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



