
मेरी युगल छवि सरकार हाथों में मुरली धार
मेरी युगल छवि सरकार,
हाथों में मुरली धार,
नैनो में प्रेम फुहार,
जोड़ी तेरी अजब सलोनी है,
तर्ज – ना कजरे की धार।
पीला है श्याम का पटका,
नीलाम्बर श्यामा प्यारी,
एक नन्द का राज दुलारा,
वृषभान की राज दुलारी,
मेरे श्यामा श्याम तुझ पर,
चंदा सूरज बलिहार।
करुणासिन्धु है श्यामा,
करुनापति है गिरधारी,
ना जाने प्रेम में डूबे,
है कितने प्रेम पुजारी,
मनमोहन तेरी झांकी,
और गल वैजन्ती हार।
भोले है मेरे गोविन्द,
भोली है राधा रानी,
है जग के ठाकुर मोहन,
श्री राधा है ठकुरानी,
कहे ‘राशि’ इनकी महिमा,
है जग में अपरम्पार।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




