
मेरे घर आना भवानी फूलों में चलकर....-2
जिस घर में मैया धन की कमी हो,
उस घर आना भवानी माँ लक्ष्मी बनकर,
मेरे घर आना भवानी फुलो में चलकर॥
जिस घर में मैया विद्या की कमी हो,
उस घर आना भवानी माँ सरस्वती माँ बनकर,
जिस घर में मैया अन्न की कमी हो,
उस घर आना भवानी माँ अन्नपूर्ण बनकर,
जिस घर में मैया कन्या की कमी हो,
उस घर आना भवानी माँ वैष्णव बनकर,
जिस घर में मैया कष्ट कलेश हो,
उस घर आना भवानी माँ काली बनकर,
जिस घर में मैया तेरा भजन हो,
उस घर आना भवानी माँ दुर्गा बनकर,
जिस घर में मैया सुख की कमी हो,
उस घर आना भवानी माँ संतोषी बनकर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



