
मेरे दिल में उतर गया श्याम क्या करूँ
कितना सुन्दर है सांवरा,
बखान क्या करूँ,
मेरे दिल में उतर गया,
श्याम क्या करूँ,
मेरा है तुमसे,
बस इतना ही कहना,
उतरे हो दिल में,
तो दिल में ही रहना,
तेरे वास्ते है दिल का,
मकान क्या करूँ,
इसकी अदाओं ने,
पागल किया है,
दिल और जिगर मेरा,
घायल किया है,
तिरछी नज़रो के मार गया,
बाण क्या करूँ,
‘लचक’ का जबसे,
खाटू आना जाना हुआ है,
‘तूफानी’ भी तेरा,
दीवाना हुआ है,
तबसे दिल को बड़ा है,
आराम क्या करूँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

