
घर में आन विराजो मेरे देवन के सरताज,
किरपा करदो झोलियाँ भर दो करदो पूरन काज,
तेरी जय हो गणेश देवा जय हो गणेश,
मेरे काटो कलेश तेरी जय हो गणेश,
पग धर के घर की देहलीह पे करदो दर पावन,
दुःख की छाया दूर करो तुम छेड़ो ख़ुशी का साज,
आन विरजो घर में मेरे कर मुशे की सवारी,
रिद्धि सीधी ले आना मैंने की है तयारी,
तिलक लगाउ तुम्हे रिजाऊ रखलो देवा लाज,
घर में आन विराजो मेरे देवन के सतराज,
गंगा जल से चरण पखारू तेरा नाम ध्याऊ,
चरण शरण मोहे रखलो विनायक तुम को शीश निभाउ,
हे गुनी जन गोरी लाला पूजे तोहे आज,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
