
मेरे बाबा बड़े दिलदार है,
मिली नजरे जुड़े दिल के तार है,
सुनता था दुनिया में,
खाटू के बाबा,
दिनों से करते प्यार है,
दर पे जो आता है,
इनका हो जाता है,
होता चमत्कार है,
जिंदगी जिसने बाबा के,
नाम लिख दी,
उनकी बाबा ने पूरी,
मुराद कर दी,
महिमा बताती है,
हारे के साथी है,
जान गई सारी दुनिया,
देव चमत्कारी है,
विपदाए टारी है,
महिमा गाए सारे गुणिया,
अब तो हमने भी,
इनको माना है,
इनके चरणों में,
जीवन बिताना है,
मैंने जो चाहा था,
इनसे ही पाया था,
सुन्दर सजी है बगिया,
इनके गुण गाऊंगा,
इनमे रम जाऊंगा,
‘नंदू’ ये ही है धणिया,
इनका डंका तो,
जग में बजाना है,
सारी दुनिया को,
महिमा सुनाना है,
स्वर – नंदू जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
