
मेरे रमण बिहारी लाल तिहारी सूरत पे बलिहार
मेरे रमण बिहारी लाल,
तिहारी सूरत पे बलिहार,
तेरा सुंदर रूप सलोना,
चितवन में जादू टोना,
तू है जादूगर सरदार,
अधरों में मुस्कान भरी,
नैनो में मस्ती छाई,
सुंदरता के सागर हो तुम,
चाँद तेरी परछाई,
तुम हो खुशियों भरा खजाना,
बस हो जाये दीवाना,
तुम्हे देखे जो एक बार,
अद्भुत दिव्य श्रृंगार तेरा,
नव योवन श्याम कलेवर,
श्री राधा संग नित्य विराजो,
कालिंदी के तट पर,
है ये अभिलाषा मन में,
बस जाओ इन नैनन में,
करदो इतना उपकार,
तुम संग मेरे नैन लड़े,
कोई और ना मन को भावे,
मेरे मन की वीणा प्यारे,
गीत तेरे ही गाए,
फिर क्यों शरमाऊ मैं जग से,
कहूँ भुजा उठाकर सबसे,
मेरे रमण बिहारी यार,
प्रेषक – शिवकुमार जी शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



