
मेरे राम इतनी किरपा करना बीते जीवन तेरे चरणों में
मेरे राम मेरे घर आ जाना शबरी के बेर तुम खा जाना
मुझे दर्शन अपने भी दिखा जाना मुझे मुक्ति मिले मेरे कर्मो से
जब जन्म लू मैं तेरी दासी बनू
तेरी सेवा करू सन्यासी बनू
हर जन्म में मैं तेरी पूजा करू ना करना विमुख मेरे धर्मो से
बस इतनी हम पे दया करना नाम तेरा भजे मेरा मनवा
नही दूर कभी हो तेरी सूरत
प्रभु आन बसों मेरे नैनो में
भटके जब जीवन की नैया प्रभु पार लगाना बन के खवईया,
जब दिखे न कही मुझे उजियारा ले लेना मुझे अपने चरणों में
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

