
मेरे श्याम की ऐसी अजब कहानी है
मेरे श्याम की ऐसी अजब कहानी है
सारी दुनिया बाबा की दीवानी है
हर हारे को अपनी शरण में लेते है
इनका जलवा हर शय में नूरानी है
बचपन से ही शीश झुकाते आये हैं
तेरे दर से अपनी प्रीत पुरानी है
गैरों से उम्मीद ज़रा भी नहीं रखते
तेरे भक्तों के या खास निशानी है
दे दे दर्शन द्वार खड़े हैं भक्त तेरे
इनकी नैया तुझको पार लगानी है
बोले सावी तू है सहारा हारे का
भक्त दिनेश कहे तू शीश का दानी है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

