
मेरे श्याम सलोने प्यारे मोहन ,
तुझको पाने को कितने करू मैं जतन,
जब से दिल में मेरे , तुम बस गए - २
तुझको पाने की दिल में लगी हैं लगन ,
ओ मेरे श्याम सलोने प्यारे मोहन ,
कभी पूजा करू , कभी सेवा करू - २
कभी भजनों से तुझको रिझाऊ मोहन ,
कभी मथुरा में ढूँढू , कभी गोकुल में ढुँढू, - २
कभी वृन्दावन में तुझको ढूँढू मोहन ,
कभी राधा से पूंछू , कभी रुक्मण से पूंछू - २
कभी मीरा से जाकर मैं पूंछू मोहन ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



