
मेरे सर पर रखदो मईया जी,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।
इस जनम में सेवा देकर,
बहुत बड़ा अहसान कीया,
तू ही साथी तू ही खिवैया,
मैंने तुझे पहचान लिया,
हम साथ रहे जन्मों तक,
बस रखना इतनी बात,
झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छईया कर दे तू,
बिन पानी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
छायी अंधियारी रात,
देने वाली मैय्या हो तो,
धन और दौलत क्या मांगे,
साथ अगर मैय्या का हो तो,
नाम और इज्जत क्या मांगे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
माँ किरपा की बरसात,
मात तेरे चरणों की धूल ये,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की मैय्या,
नाम इज्जत से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात,
सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाती हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराती हो,
चाहे जैसे रखलो मैया,
बस होती रहे मुलाकात,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




