
मेरे सांवरे जब भी लूं मैं जनम,
तुम्हारी ही भक्ति में,
लगे मेरा मन,
तर्ज – बहुत प्यार करते है।
गोकुल में जाके करूंगा बसेरा,
मुरली मधुर सुन होगा सवेरा,
गैया चराऊंगा,
गैया चराऊंगा मैं तेरे संग,
सदा संग रहना बन के तू साया,
मिले बस मुझे तेरे प्रेम की छाया,
माखन खिलाना,
माखन खिलाना मुझे अपने संग,
तुम्हारे चरणों में रहेगा ठिकाना,
तेरी शरण में ही जीवन बिताना,
इतनी तमन्ना है,
इतनी तमन्ना है सुनलो किशन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

