
मै आया तेरे द्वार, मेरे खाटू वाले
मै आया तेरे द्वार,मेरे खाटू वाले,
मेरी सुनले करुण पुकार,मेरे खाटू वाले,
मुझे एक तेरी दरकार, मेरे खाटू वाले,
मैने सुना है श्याम, हारे का सहारा है,
बेचैन होके दिल ने, आपको पुकारा है,
जरा मेरी और निहार, मेरे खाटू वाले,
मै आया तेरे द्वार•••••••
जब से गया मै खाटू, तेरा ही हो गया
जब से मिली ये नजरें, दिल मेरा खो गया
है बहुत तेरे उपकार, मेरे खाटू वाले
तोड़ के मैं नाते सारे, तेरे पास आ गया
द्वार तेरा खाटू वाले, मुझे रास आ गया
जीवन में आई बहार, मेरे खाटू वाले
बीच मझधार में अटकी, सन्नी की नैया है
कमल की नैया का तो, सांवरा खेवैया है
मुझे बस तेरी दरकार, मेरे खाटू वाले
गायक: सन्नी श्याम दीवाना
फोन : 9996331214
लेखक: कमल सिंगला
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
