
मैं गोकुल जाऊं री मेरा रोवे री कन्हैया
Main Gokul Jaauun Ri Mera Rove Ri Kanhaiya lyrics
मैं गोकुल जाऊं री मेरा रोवे री कन्हैया,
रोवे री कन्हैया मेरा रोवे री कन्हैया,
पलना नहीं झूले वो अंगना नहीं खेले,
मैं कहां से लाऊं री याहै बांस की बसुरिया,
लड्डू नहीं खावे वो तो पेड़ा नहीं खावे,
मैं कहां से लाऊं री याहै माखन और मिश्रिया,
दूध नहीं पीवे लाला दही नहीं खावे,
मैं कहां से लाऊं री खट्टी छाछ की मटकिया,
शाल नहीं ओढ़े दुशाला नहीं ओढ़े,
मैं कहां से लाऊं री याहै काली सी कमरिया,
ललिता से ना बोले विशाखा से ना बोले,
मैं कहां से लाऊं री याहै राधा सी दुल्हनिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




