
मैं तो हुआ देख के दंग सजाया किस ने माँ
किस ने सजाया तुझको माँ किस ने माँ किस ने माँ,
इसने सजाया तेरा गजरा माँ,
आँखों में लगाया तेरा कजला माँ
तेरे बड़े निराले ढंग सजाया इसने माँ
चमक रही माँ तेरे चुनरियाँ
छनक रही तेरे पैजनियाँ
मेरा थिरक रहा हर अंग सजाया इसने माँ
खन खन खनके ये कंगना धन्य हुआ ये अंगना
मिल मैया का मुझे संग सजाया इसने माँ
नजर किसी की न लग जाए हर्ष भगत मैया वारी जाए
मैं तो बना मस्त मलंग सजाया इसने माँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
