
जाने दे रे कान्हा ना कर मोहे तंग,
मैं ना खेलू होली ओ कान्हा तेरे संग,
अरे मैं ना खेलू होली ओ कान्हा तेरे संग,
पिछले बरस की होली याद है सबको ,
कितना सताया कान्हा तूने मुझको,
फिर से ले आया तू होली के वोही रंग ,
अब ना चलेगा तेरा कोई बहाना,
दूर ही रहना मेरे पास ना आना,
पास आके कान्हा ना छूना मेरा अंग ,
कैसे मैं जाने दूं तुझको गोरी,
कैसे मैं छोड़ू तेरी चुनर कोरी,
कोरी तेरी चुनर पे लगाऊं आज रंग,
मैं तो खेलू होली ओ राधा तेरे संग,
अरे मैं तो खेलू होली ओ राधा तेरे संग,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
