
तारा है सारा जमाना,
मैया अब हमको भी तारो,
हमको भी तारो मैया हमको भी तारो,
चरणों में दे दो ठिकाना,
ओ मईया अब हमको भी तारो।।
तर्ज – श्याम हमको भी तारो।
हमने सुना है तुमने ध्यानु को तारा,
शीश का करके बहाना,
हमने सुना है तुमने श्रीधर को तारा,
कन्या का करके बहाना,
हमने सुना है तुमने भैरव को तारा,
पर्वत का करके बहाना,
हमने सुना है तुमने लाखों को तारा,
मेरी भी लाज बचाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
