
हो मैया आये तेरे द्वार करदो मेरा भी उधार
तेरी जैसी नही है कोई दूजी दातार
तेरी ही शरण में तो सुख मिलता है
तेरे ही चरण में आके दिल खिलता है
हम तो करते तुम से प्यार हम को देदो जरा दुलार
मेरी मैया है तुम पे हमारा अधिकार
तेरे ही भरोसे मैया नाव् है चलती
तेरे ही सहारे सारी दुनिया है पल ती,
ध्यावे सारा ही संसार परचा मिलता बारम्बार
मेरी मैया की महिमा है अमित अपार
शेरोवाली मैया तेरा दरबार प्यार
दरबार तेरा लगता जग से है न्यारा
मैया खोल के ओ भंडार हम को करो नही इनकार
भर दो झोली हमारी हमारे पालनहार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




