
मैया को अपने घर बुलाएंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड लड़ाएंगे,
मैया को अपने घर बुलायेंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड लड़ायेंगे।।
सोने की झारी में, गंगा जल मँगवाया,
मैया के स्वागत में, चन्दन चौक पूराया,
हाथों से चरणों को धुलायेंगे,
हाथों से चरणों को धुलाएँगे,
मैया की प्यारी सी, चुनरी है बनवाई,
चाँदी के प्याले में, मेहंदी है घुलवाई,
माँ के हाथों मेहंदी रचायेंगे,
माँ के हाथों मेहंदी रचाएंगे,
मैया की नथली में, हिरा है जड़वाया,
माथे की बिंदी को, सोने में घड़वाया,
चाँदी की पायलिया पहनायेंगे,
चाँदी की पायलिया पहनाएंगे,
फूलों के प्यारे से, गजरे है मंगवाए,
हर्ष कहे थाली में, रोली मोली लाए,
हाथों से माँ को हम सजायेंगे,
हाथों से माँ को हम सजाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


