
मैया जी तेरे दर पे जोगी संन्यासी आये है,
पुरब पश्चिम उत्तर और दक्षिण के वासी आये है,
भक्तो के संग आया,
संग है या श्याम का,
भरा पंजाबियो में रंग तेरे नाम का,
सिंधी गुजराती हरियाणवी हिमाचली,
देखने नजारा आए दाती तेरे धाम का,
त्रिकूट पहाड़ पे तेरे दरबार पे,
मैया तेरे दर्शनो के अभिलाशी आये है,
बॉम्बे वालो को तेरे प्यार ने बुलाया है,
दिल्ली वालो को तूने दिल में बसाया है,
गोवा मद्रास नागालैंड के है यातरु,
तेरी ममता ने गले सबको लगाया है,
केरल बंगाल से बिहार गुजरात से,
एमपी यूपी आंध्र के निवासी आये है,
सारे ही जहां वाले तेरे ही दीवाने माँ,
इक तेरी ज्योति है करोड़ो परवाने माँ,
पानी जग सारा तेरे चरणो का पुजारी,
नाम वाले मस्ती के है,
सभी मस्ताने माँ,
सब मस्ताने माँ,
सुख और शांति खुशियाँ जहांन की,
नाम का खजाना लेने धनराशि आये है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
