
मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे,
भोले के दरश करा दे ओ मैया ।
शंकर जी से मिलवा दे ओ मैया,
भोले के दरश करा दे ।।
आप भी आना संग गणपति को लाना,
कार्तिक जी से भी मिलवाना ।
ऐसी कृपा बरस दे ओ मैया ।।
पञ्च तत्व अभिषेक कराऊँ,
पंचाक्षर पद शिव को रिझाऊं ।
सेवा शिव की दिला दे ओ मैया ।।
सुन्दर प्यारा रूप निराला,
सब के मन को मोहने वाला ।
बैठा भस्म रमा के ओ मैया ।।
नीलकंठ कैलाश के वासी,
घट घट में है वो अविनाशी ।
मन मंदिर में बिठवा दे ओ मैया ।।
जनम जनम से भटक रहा हु,
इक दीदार को तरस रहा हु ।
एक झलक दिखवा दे ओ मैया ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
