
किस्मत को बदलती हो पल भर में मेरी मैया
दामन में छुपा लीजे मुझको भी मेरी मैया
मैया मेरी मैया तुम बिन जिया जाए न
मैया जी शेरावाली तेरा दर बड़ा सुहाना
तेरा दर बड़ा सुहाना
माँ नाम तेरा सुनकर एक पल भी रहा जाए न
तुम हो दयालु मैया करती हो दया मैया
करती हो दया मैया
तेरे लाल कह रहे है अब तो दया हो जाये न
विनती सुनो हमारी दीवाने कह रहे है
दीवाने कह रहे है
बस इतनी कृपा करदो झोली मेरी भर जाए न
दामन में छुपा लीजे अविनाश को भी मैया
अविनाश को भी मैया
तेरा नाम जपते जपते चोखट में ही मर जाये न
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

