
पर्वत पर रहने वाली,
शेरों की करे सवारी,
भक्तों के कष्ट मिटाए,
मैया ये भोली भाली,
मैया तो दौड़ी आती है,
भक्तों के बुलाने पे,
ये वैष्णो मां दौड़ी आती है,
तर्ज – ये बंधन तो।
फैले हैं जितने दामन,
इनके चरणों के आगे,
पूरी कर दी मैया ने,
उनकी मुरादें,
वो झोली भर भर देती,
माँ खुशियों का वर देती,
मईया तो दौड़ी आती है,
क्यो घबराता बावरे,
जब मईया नाव चलाये,
हर विपदा में आके,
तुझको पार लगाये,
वो आशा न तोड़ेगी,
संकट में ना छोड़ेगी,
‘विशाल’ नाम तुम्हारा,
जो सुमरे हो भव पारा,
मैं भी भक्त तुम्हारा,
मैंने जीवन तुझपे वारा,
सेवा तेरी मिल जाये,
तो भाग्य मेरे जग जाये,
गीतकार और गायक – विशाल जोशी।
(देवास मप्र) फोन.7000839796
देवी जागरण, भजन संध्या के लिए सम्पर्क करें।
संगीत – श्री भावेश सोनी।
छायांकन – श्री कैलाश तारानी।
यूनीक्स भक्ति यूटयूब चैनल प्रस्तुति।
जय माता दी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



