
मैया मोरे अंगना दरश दिखा,
श्लोक – युग बीते कई जनम लिए माँ, मिला ना तेरा प्यार,
पल पल तेरी बाट निहारु, दे दर्शन एक बार।।
मोहे मईया मोरे अंगना दरश दिखा।।
राहो में तेरी मैं पलके बिछाऊँ,
लाटावाली तेरे मैं वारी वारी जाऊँ,
आजा भवानी मैया मैं तुझको बुलाऊँ,
मईया मोरे अंगना दरश दिखा,
जन्म जनम से आस लगी है,
तेरे दरश की प्यास लगी है,
आशा हो में निराश लगी है,
आजा करके शेर सवारी,
दिखला दो सुरतिया प्यारी,
अब तो सुनले विनती हमारी,
ये मेरे दो चंचल नैना,
दर्शन बिन पाए ना चैना,
ना माने ये मेरा कहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





