
आ जाना मैया आ जाना दर्श दिखा जाना
मैया आ जाना
मैया ये जीवन हमारा आप के चरणों में है,
आप के चरणों में मैया आप के चरणों में है,
आप की रेहमत से मिलती इज्जत की दो रोटियां,
हम गरीबो का गुजारा आप के चरणों में है
क्या मुकदर का भरोसा साथ दे या न दे
मेरी किस्मत का सितारा आप के चरणों में है
मैया चिंता क्यों करू मैं है भरोसा आप पर
मेरी ये परिवार सारा आप के चरणों में है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



