
मोहे अपना बना ले श्याम,
मेरो मन ना लागे सांवरिया...-2
चंदा-चंदा क्या करे सुन सांवरिया...-2
तुझे पूरा मोर मंगवा दूँ, मेरा मन ना…….
मुरली-मुरली क्या करे सुन सांवरिया....-2
तोहे पूरा बांस मंगवा दूँ, मेरा मन ना……..
माखन-माखन क्या करे सुन सांवरिया.....-2
तोहे मटकी नई मंगवा दूंगी, मेरा मन ना…….
सखिया-सखिया क्या करे सुन सांवरिया....-2
तोहे राधा से मिलवाय दूंगी, मेरा मन ना…..
दाऊ-दाऊ क्या करे सुन सांवरिया....-2
तोहे ग्वालों से मिलवाय दूंगी, मेरा मन ना……
मैया-मैया क्या करे सुन सांवरिया...-2
तोहे भक्तों से मिलवाय दूंगी, मेरा मन ना……..
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

