
मोहे तो प्रभु मिलन की आस,
बार-बार तोहे अरज़ लगाऊं,
कब दर्शन दोगे नाथ,
नैना निशदिन बरस रहे,
तेरे दरस को तरस रहे,
कब आओगे सुखधाम,
विपदा पड़ी मुझ पर भारी,
आन बचाओ कृष्ण मुरारी,
अब तो थाम लो राम,
जीवन नैया मेरी डूब रही है,
बीच भंवर है डोल रही है,
मोहे पार लगाओ सुखधाम,
मनवा तुम बिन लागत नाही,
कहीं भी कल पावत नाही,
आन बसो हृदय-धाम,
प्रेषक – तपोभूमि परमहंस योगाश्रम धाम भिवानी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

