Skip to content

मोहे मोर बनईयो राधा

20
॥ श्री ॥

मोहे मोर बनाइयो राधा

राधा... राधा, राधा... राधा ॥

राधा... राधा ॥

मोहे मोर, बनईयो राधा, अपने वृंदावन को... ।

मैं नाच नाच, कूद के, तुमको रिझाऊँगी ।

मोहे बंदर, बनईयो तो, बनईयो सेवा कुँज को,

मैं कूद-फांद, ब्रज में, ज़ोर दिखाऊँगी ॥

मोहे भिक्षुक, बनईयो तो, बनईयो गोवर्धन को ।

मैं मांग मांग, टुक ब्रज, वासियों के खाऊँगी ।

मोहे रसिक, बनईयो तो, बनईयो बरसाने को,

मैं आठों याम, राधा राधा, राधा नाम गाऊँगी ॥

मोहे तिलक, बनईयो राधा, अपने मस्तक को ।

मैं तीनों, लोकों के, सर का, ताज़ बन जाऊँगी ।

मोहे कण्ठी, बनईयो राधा, अपने गले की,

मैं मीठो-मीठो, बोल जग, अपनो बनाऊँगी ॥

मोहे कंगन, बनईयो राधा, अपने हाथन को ।

मैं दुनिया में, सबसे, अनमोल कहलाऊँगी ।

मोहे पायल, बनईयो राधा, अपने पैरों की,

मैं छम-छम, कर सारा, ब्रज घूम आऊँगी ॥

मोहे लता, बनईयो राधा, अपने निधिवन की ।

मैं झूम झूम, कृष्ण राधा, रास देख पाऊँगी ।

मोहे जल, बनईयो तो, बनईयो यमुना जी को,

मैं ब्रज, भूमि में, अमृत छलकाऊँगी ॥

मोहे पेड़, बनईयो तो, बनईयो कदम को ।

मैं कान्हा के, संग मिल, चीर चुराऊँगी ।

मोहे कंकर, बनईयो तो, बनईयो नंद गाँव को,

मैं गोपियों की, मटकी फ़ोड़, माखन गिराऊँगी ॥

मोहे कोयल, बनईयो राधा, अपने बाग़ की ।

मैं दुनियाँ को, मीठो-मीठो, राग सुनाऊँगी ॥

मोहे फूल, बनईयो राधा, अपनी माला को,

मैं राधा, राधा बोल, सारा जग महकाऊँगी ॥

मोहे संत, बनईयो तो, बनईयो प्रेमानंद सो ।

मैं अपनो, जीवन, राधा नाम पे लुटाऊँगी ॥

मोहे दासी, बनियो राधा, अपने चरनन की,

मैं श्री, राधा नाम के, भजन गाऊँगी ॥

मोहे मोर, बनईयो राधा, अपने...

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

मोहे मोर बनईयो राधा is a bhajan dedicated to Krishna Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "मोहे मोर बनाइयो राधा", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari). Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all