
यूँ बजाओ ना मुरली की तान रे
यूँ बजाओ ना मुरली की तान रे, तान ले लेगी जान रे ।
कहीं छूट ना जाए, मेरे दिल की कमान रे ।
कान्हा कहना तो मेरा मान रे, तान ले लेगी जान रे ।
ऐसे ना बंशी बजाया करो, कान्हा ना हमको सताया करो ।
दिल दे दिया तो दर्द बढ़ेगा, तुम पर हमारा कर्ज बढ़ेगा ।
जन्मों का अपना नाता रहेगा, तो ‘पप्पू शर्मा’ गाता रहेगा ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
