
यूही होता रहे तेरा ये दीदार सांवरे
यूँ ही होता रहे तेरा ये दीदार सांवरे ।
मेरी बगिया में तू है तो बहार सांवरे।।
कोई तेरे जैसा कहा दिलदार सांवरे,
किसी और ने किया ना ऐतबार सांवरे ।
तेरा मुझपे बड़ा है उपकार सांवरे,
मेरी दिल की लगी को ना तोड़ना,
हाथ थामा है तो कभी भी ना छोड़ना ।
मोहे संग संग ले चल उस पार सांवरे,
दिल कैसे ये लगेगा इस पार सांवरे ।
जहाँ तू है वही मेरा घर बार सांवरे,
जिसका कोई नही उसका सहारा तू,
बाबा डूबते को फिर से उबारा तू ।
ओर पालन हारे मेरे सरकार सांवरे,
मेरी थामे रहना यूँ ही पतवार सांवरे ।
‘लहरी’ नमन करू बार बार सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
