
ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के
मेरे घर आई मैया मंदिर को छोड़ के ,
ब्रम्हा भी आए मैया विष्णु भी आए,
लक्ष्मी भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
राम भी आए लक्ष्मण भी आए,
सीता भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
कृष्णा भी आए दाउ भी आए,
राधा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
शंकर भी आए गणपति भी आए,
गौरा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
दुर्गे भी आए मईया वैष्णो भी आई,
नौ बहनें आई संग चुनरी को ओढ़ के,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




