
ये जीवन सवर गया
मेरे सिर पे रखा हाथ तूने,
जबसे दीनानाथ ये जीवन सवर गया ,
दी खुशियों की सौगात तूने,
मैं हार के इस जग से जब पास तेरे आया,
तूने किरपा पुष्प दे कर मेरा जीवन महकाया,
मेरे दिल की करुणपुकार तूने सुन ले लखदातार,
ओ जीवन सवर गया....
तू श्याम धनि जबसे दिलदार बना मेरा,
इज्जत की मिली रोटी परिवार पला मेरा,
मिल मुझे तेरा प्यार ओ सांवरियां सरकार,
ये जीवन सवर गया,
तू यार गरीबो का सच कहता जग सारा,
सरकार तेरी सच्ची तेरा सच्चा है द्वारा,
तूने कुंदन पे उपकार दिया दीप को ये उपहार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

