
ये डमरू वाले भोले का दरबार है,
लो मांग जिसको जो दरकार है,
चाहे ले लो हीरे मोती,
चाहे चांदी सोना,
भर देंगे वो धन से तेरे,
घर का कोना कोना,
सबसे बड़ा इनका भंडार है,
ऐसे दानी दाता है मेरे,
शिव शंकर मतवाले,
कभी किसी को खाली,
हाथ नहीं वो टालें,
भक्तों को इनसे बड़ा प्यार है,
अजर अमर अविनाशी,
शंकर भक्तो के रखवाले,
बाँट के अमृत सारे जगको ,
आप जहर पि डाले,
जपता आपको सारा संसार है,
बलिहारी तेरी चौखट पे,
तन मन अपना वारूँ,
भोले की पूजा करके मैं,
जीवन अपना सवारूँ,
अपने भक्तो तुमने दिया प्यार है,
स्वर – श्री लखबीर सिंह लख्खा जी।
प्रेषक – आकाशवी गगनेजा
एप्प में इस भजन को कृपया यहाँ देखे ⏯
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




