
बंद कर लू इन अंखियों में,
कहीं जाने ना उसे दूंगा,
जब दिल चाहे ये मेरा,
मैं श्याम से मिला करूंगा,
ये बंधन तो श्याम प्रेम बंधन है,
जन्मों का संगम हैं,
तर्ज – ये बंधन तो।
तुम ही मेरी श्रद्धा हो,
तेरी पूजा ही धरम है,
तेरी बताई राह पे चलना,
मेरा तो करम है,
जब जब दुनिया में आऊं,
तेरी ही छाया पाऊं,
तेरे चरणों में अपना,
जीवन अर्पित कर जाऊं,
किन गलियों में ढूंढू तुझको,
किस मोड़ पे तू मिलता है,
किस पर्वत पे तू रहता है,
किन नदियों संग तू बहता है,
तेरा पता तो मुझको बता दे,
जरा दर्श तो अपना दिखा दे,
कुछ कहना हो अगर तुझको,
तो पलके तो झपका दे,
मेरे मन के मंदिर की है तू,
सबसे प्यारी मूरत,
चैन मुझे आता है,
जब देखूं तेरी सूरत,
मेरा श्याम है भोला भाला,
वो मन का नहीं है काला,
अंधियारे इस जीवन में,
तूने प्रकाश है डाला,
बारिश की बूंदे जग देखे,
यहां आंसू कौनो नाही,
बहता पानी सब है पिए,
जहां ठहरा कौनो नाही,
खाली मैं हाथ हूँ आया,
कर्मों की गठरी लाया,
इसके बिना जीवन में,
कुछ और ना है कमाया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
