
रंग बरसे भीगे हैं बृजबाला रंग बरसे
Rang Barase Bhiige Hain Brijabaala Rang Barase lyrics
रंग बरसे भीगे हैं बृजबाला, रंग बरसे ,
ओ रंग बरसे भीगे हैं बृजबाला, रंग बरसे,
अरे दस मन देखो, केसर बुलवाया,
दस मन देखो , केसर बुलवाया,
यमुना जी में , केसर घुलवाया,
अरे खेलेंगे होली आज केसर से, रंग बरसे,
अरे सो मन देखो , रंग बुलवाया,
सो मन देखो , रंग बुलवाया,
यमुना जी में , रंग घुलवाया,
अरे खेलेंगे होली आज रंगों से, रंग बरसे,
अरे आए हैं देखो, नंद के लाला,
आए हैं देखो , नंद के लाला,
खुश हो गई हैं , बृज की बाला,
अरे खेलेंगे होली आज मोहन से, रंग बरसे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



