
रख श्याम शरण तेरी सुन ले फरियाद मेरी
रख श्याम शरण तेरी,
सुन ले फरियाद मेरी,
किसके द्वार जाऊं बता,
सबने अँखिया फेरी,
तर्ज – रोती हुई आँखों को।
कोई साथ नही देता,
दुःखिया का दुनियाँ में,
निरबल मजबूर समझ,
ठुकराया है सबने,
इक आस तेरी बाबा,
तकलीफ मिटा मेरी,
मैं हारता आया हूँ,
अब तक इस जीवन में,
तू जीत दिलाता है,
विश्वास हो जिस मन में,
दुःख कब तक सहुँ बाबा,
कर एक नजर तेरी,
अब आ जाओ गोपाल,
बन पालनहार मेरे,
जितने भी मिलेंगे जनम,
गुजरेंगे दर पे तेरे,
‘राजू’ रहे जब तक श्याम,
नही भुले कृपा तेरी,
– गायक / लेखक / प्रेषक –
राजेन्द्र अग्रवाल।
देई बून्दी, 9784483568
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


