
रखलो रखलो श्याम सलोने हमको सेवादार
रखलो रखलो श्याम सलोने,
हमको सेवादार,
सेवा में तेरी लगा रहेगा,
मेरा ये परिवार,
श्याम मेरे श्याम,
तर्ज – प्यार हमारा अमर रहेगा।
चाहूँ ना मैं महल दो मेहले,
ना चाहूँ सारे जग की दौलत,
तेरे सेवक की लाज रहे बस,
इतनी सी है अपनी चाहत,
तेरे आगे सर को झुकाऊं,
ऐ मेरे सरकार,
इस सेवक को सेवा देकर,
बाबा थोड़ा मान बढ़ा दो,
तुम हो मेरे मालिक बाबा,
सारी दुनिया को बतला दो,
तेरी रजा में राज़ी रहेंगे,
करेंगे ना तकरार,
तेरे सेवक को तेरी कृपा से,
हर पल बाबा हँसते देखा,
कैसी भी कोई कठिन घडी हो,
उसका काम ना रुकते देखा,
हम पे भी ऐ श्याम लुटा दो,
बस थोड़ा सा प्यार,
जन्मों जनम की सेवा देकर,
दुःख संताप मिटा दो बाबा,
‘रोमी’ है श्री श्याम का चाकर,
ऐसी छाप लगा दो बाबा,
जन्म जन्म तक हम तो करेंगे,
तेरी जय जयकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

