
रहने दो भोले हमे चरणों की छाँव में,
अपने भजन में लगाए रखना,
भोले जी, भोले जी,
मेरे इस दिल में सदा तेरी लगन हो,
मुख में ऐ भोले दानी तेरे भजन हो,
इसके सिवा दूजी कोई मांग नहीं,
मस्तक झुका ही रहे प्रभु तेरे पाँव में,
निर्बल अनाथ हूँ मैं मुझको भी तार दो,
डूब रही है ये मेरी नैया उबार लो,
इसके सिवा दूजी कोई चाह नहीं,
लेकर पतवार अब तो आओ मेरी नांव में,
शर्मा तुम्हारा है प्रभु इसपे भी ध्यान दो,
लख्खा को भक्ति का भोले वरदान दो,
हार गया हूँ सबकुछ भक्ति के दाव में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




