
राधा क्यूँ गोरी मैं क्यूँ काला
यशोमती मैया से बोले नंदलाला,
राधा क्यूँ गोरी, मैं क्यूँ काला |
बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया,
काली अँधेरी आधी रात को तू आया |
लाडला कन्हीया मेरा काली कमली वाला, इसी लिए काला
बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे,
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे |
काले नैनो वाली ने ऐसा जादू डाला, इसी लिए काला
इतने में राधा प्यारी आई बलखाती,
मैंने क्या जादू डाला, बोली इख्लाती |
मैया कन्हीया तेरा जग से निराला, इसी लिए काला
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

